NEET Result 2023 OUT; pg neet result 2023

Rate this post

NEET Result 2023 OUT Live: नीट-यूजी का रिजल्ट जारी, टॉपर तमिलनाडु-आंध्र से; यूपी से सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार

NEET Result 2023 OUT
NEET Result 2023 OUT

NTA NEET UG Result 2023 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा में टॉप किया है। NTA की ओर से बताया गया कि सफल हुए उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से हैं। उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है। खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां

इन भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

नीट यूजी 2023 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

NEET UG Result 2023 20 लाख से ज्यादा आवेदन

एनईईटी-यूजी के लिए इस वर्ष बड़ी संख्या में पंजीकरण हुआ। परीक्षा में अब तक के सबसे अधिक 20.87 लाख पंजीकरण प्राप्त हुए थे। जो पिछले वर्ष की संख्या से 2.57 लाख से अधिक है। पंजीकृत उम्मीदवारों में 12 लाख महिला उम्मीदवार हैं।

नीट यूजी 2023: आरक्षण मानदंड

अनुसूचित जाति (एससी) – हर पाठ्यक्रम में 15% सीटें
अनुसूचित जनजाति (एसटी) – हर पाठ्यक्रम में 7.5% सीटें।
विकलांग व्यक्ति (PwBD) – जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसीएनसीएल, एससी और एसटी श्रेणी की सीटों में से प्रत्येक में 5% सीटें

NEET Result 2023 

उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 1.39 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के 1.31 लाख और राजस्थान के 1 लाख से अधिक क्वालीफायर हैं। NTA ने 7 मई को भारत के बाहर 14 शहरों सहित देश भर के 499 शहरों में 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (UG) आयोजित की थी।

NEET Result 2023 OUT
NEET Result 2023 OUT

neet result 2023

तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने इस वर्ष के एनईईटी-यूजी में शीर्ष स्कोर हासिल किया है। कुल 20.38 लाख उम्मीदवारों में से 11.45 लाख ने सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

NEET UG Result 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 20.38 लाख बच्चों में 11.45 लाख बच्चे पास हुए हैं।

NEET UG RESULT 2023 OUT

इस साल के नीट यूजी टॉपर्स में प्रभंजन जे (तमिलनाडु) और बोरा वरुण चक्रवर्ती (आंध्र प्रदेश) हैं। दोनों ने 720/720 अंक (99.999901 प्रतिशत) प्राप्त किए है।

NEET UG 2023 Result टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
  • जामिया हमदर्द, दिल्ली
  • बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
  • इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
  • पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल
  • अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर

NEET UG 2023 ऐसे चेक करें रिजल्ट

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3:  आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

पिछले वर्षों के नीट यूजी टॉपर्स

  • 2018- कल्पना कुमारी (691 अंक)
  • 2019- नितिन खंडेलवाल (701 अंक)
  • 2020- सोएब आफताब (720 अंक)
  • 2021- मृणाल कुट्टेरी (720 अंक)
  • 2022- तनिष्का (715 अंक)

मणिपुर के इन शहरों में परीक्षा

जिन शहरों में 06 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी वे हैं- आइजोल (मिजोरम), कोहिमा/दीमापुर (नागालैंड), शिलांग (मेघालय), गुवाहाटी (असम), जोरहाट (असम), सिलचर (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। , दिल्ली, बेंगलुरु (कर्नाटक) और इंफाल (मणिपुर)

NEET Result 2023 Manipur

मणिपुर राज्य में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2023 के लिए कुल 8753 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। परीक्षा 6 जून को 11 शहरों में स्थित 34 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Author - Er. VIPIN BAGHEL Hi! I`m an authtor of this blog. Read our post - be in trend!

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

मिथुन चक्रवर्ती के लड़के ने खोली मिथुन की पोल एक ही हॉस्पिटल में 12 नर्स एक साथ प्रेग्नेंट Word Blood Donor Day