ब्रज भूषन शरण सिंह सम्पूर्ण जीवन परिचय
जंतर-मंतर पर पिछले करीब एक महीने से खिलाड़ियों का धरना जारी है… कुछ दिन पहले खाप पंचायत ने भी खिलाड़ियों का समर्थन किया था… बड़ी संख्या में नेताओं की मौजूदगी दिखाई दे रही है… लेकिन बृजभूषण शरण सिंह के बयान ने… इस विवाद को… दो हिस्सों में बराबर-बराबर बांट दिया है… यानि इन मामले में कोई भी गलत हो सकता है…और कोई भी सही… क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह ने अगर इतनी बड़ी चुनौती स्वीकार की है, तो इसके पीछे कोई बड़ी वजह भी होगी…
खिलाड़ियों की कई कोशिशों के बाद के बाद भी बृजभूषण शरण सिंह पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। तो आइये जानते है, बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय। उनसे जुडी सभी जानकारी को लेने के लिए हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय
बृजभूषण शरण एक भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष है। उसके साथ ही साथ वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी है। इसका जन्म ‘8 जनवरी 1957’ में गोंडा ज़िले के एक बिसनोहरपुर गांव, उत्तरप्रदेश राज्य में हुआ था।
उसकी माता का नाम प्यावरी देवी और पिता का नाम स्व.जगदम्बाप शरण सिंह है। उनकी शादी 11 जून 1981 में हुई थी और बृजभूषण शरण की पत्नी का नाम केतकी देवी है और उनके दो पुत्र और एक पुत्री भी है। उनकी पत्नी पेशे से बीजेपी से लोकसभा सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है और उनका बड़ा पुत्र गोंडा सदर में विधायक है।
बृजभूषण शरण सिंह का राजनीतिक करियर
बृजभूषण शरण सिंह को पहले से राजनीतिक क्षेत्र में काफी लगन थी। उसका उद्देस्य है, अपने क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना। उन्होंने अपने जीवन में कई समाज सेवा कार्य भी किये है। उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत 1991 में हुई। 1991 में उन्होंने लोकसभा का पहली बार चुनाव लड़ा था
और उसके बाद 5 बार 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। सन 2014 और 2019 में उन्होंने जीत हासिल कर दी।

बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए आरोप
बृजभूषण शरण सिंह के पुराने अपराध के बारें में थोड़ा जान लेते है। बृजभूषण के खिलाफ कुछ सालों में कई अपराधी मामले दर्ज हुए है। ये सभी अपराध मामूली नहीं थे।
अभी तक उन पर हत्या के लेकर अंडरवर्ल्ड लिंक, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट अपराध दर्ज हो चुके है। कुछ अपराधो के तहत उन्हें जेल भी जाना पड़ा और कई मामले में उन्हें बरी भी मिल गयी। वर्तमान समय भी हमारे देश के पहलवानों ने उनके खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाए है।
पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, तानाशाही और अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया है। खेल के दौरान उन्हें मानसिक प्रताड़ित किया जाता है। कुछ समय पहले भी पहलवानो ने दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना दिया था।
जनवरी में खेल मंत्रालय के उन्हें विश्वास मिलने के बाद उन्होंने धरना ख़त्म करने का ऐलान किया। बाद में कोई नतीजा न मिलने पर फिर पहलवानों में उनके खिलाफ धरना देना शुरू कर दिया।
इस धरने में देश के महान पहलवान जैसे – बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे कई अन्य पहलवान अपने बात को रखने के लिए जंतर-मंतर पर बैठे हुए है। पहलवानों का कहना है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की जाती तब तक वे लोग धरना देते रहेंगे।

जनता के लिए लिए गए कामों का विवरण
बृजभूषण शरण सिंह एक राजनीतिक कार्यकर्ता और कुश्ती के अध्यक्ष के साथ-साथ एक सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपना पूरा योगदान देते आ रहे है। उन्होंने अपने इलाके में विभिन्न समस्याओं का निवारण किया। जैसे – सड़क का निर्माण, पानी की व्यवस्था अन्य सामाजिक समस्याओं को हाल किया है।
धीरेंद्र शास्त्री से होगी शिवरंजनी की शादी
इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण भी करवाया। ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए गांव के लोगो को जोड़ा और उन्हें उनका अधिकार दिलवाने के लिए उन्हें जागरूप भी किया। वे सदैव समाज के हित और कल्याण के बारें में सोचते है। समाज के लोगों की मदद करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की।
जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह की कुल सम्पति 100 करोड़ से भी अधिक है। अपने गांव क्षेत्र में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के 4 जिलों में वह लगभग 54 स्कूलों के मालिक है।
इसके अलावा वह 6 बार लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके है और उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ की सम्पति है। सम्पति के अलावा उनके पास फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो और फोर्ड जैसे कई महंगी गाड़ियाँ भी है।
नवाबगंज में नंदिनी नगर महाविद्यालय भी इनका ही है इसके अलावा नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम भी बृजभूषण शरण का है, जहाँ हर साल राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। उनका पूरा परिवार कृषि कार्य, राजनीति और अन्य उद्योग व्यवसाय चलाते है। जिसकी वजह से ये आज करोड़ो के मालिक है।
बागेश्वर धाम सरकार- महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन-परिचय|
बृजभूषण शरण सिंह (FAQS)
बृजभूषण शरण का जन्म कब और कहा हुआ था?
बृजभूषण शरण सिंह का जन्म 8 जनवरी 1957, को उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा ज़िले में एक बिसनोहरपुर गांव के साधारण परिवार में हुआ था।
महिला एथलीटों ने बृजभूषण शरण के खिलाफ कौन -से आरोप लगाए है?
बृजभूषण शरण के खिलाफ भारत के कई पहलवानों पर यौन उत्पीड़न, छेड़खानी और अपनी मनमानी करने के लिए बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मालिक व अन्य खिलाडी न्याय पाने के लिए धरने पर बैठे हुए है।
बृजभूषण शरण सिंह मुख्य रूप से कौन है?
Brijbhushan sharan singh भारतीय कुश्ती के महाअध्यक्ष और भाजपा पार्टी के एक नेता है। राजनीति में उनकी सबसे बड़ी जीत 1991 में हुई। जब वह 10 वी. लोकसभा के लिए चुने गए। इसके अलावा वह छह बाद लोकसभा सीट को अपने नाम कर चुके है। कुश्ती के करियर में भी उनका सफर अच्छा रहा।
एलन मस्क की अनसुनी कहानी (Biography of Elon Musk in Hindi Jivani)
1 thought on “बृज भूषण शरण सिंह”